पथरिया का यह 07 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न!

Share Now

संवाददाता : नीतेश ठाकुर

बेटियों की चिंता के साथ-साथ बहनों का भी मोहन यादव की सरकार ख्याल रख रही-राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह

एक कन्या के विवाह में 07 यज्ञ करने के बराबर पुण्य मिलता हैं-विधायक पं. गोपाल भार्गव

621 जोड़े शादी के बंधन में बंधें इनमें 22 निकाह की रस्म अदा की गई=वर-वधुओं को जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्य एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव की मौजूदगी मे संपन्न हुआ। मंच से जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा आज से कुछ साल पहले शुरू हुआ मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह पूरे प्रदेश में सभी जगह आयोजित हो रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन प्रदेश के अंदर लगभग 01 लाख शादियां एक दिन में संपन्न हुई हैं, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा यह पथरिया का सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें लगभग 6500 हजार शादियां अभी तक कराई जा चुकी है। श्री पटेल ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा वर-वधुओं को दांपत्य जीवन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप नए जीवन में प्रवेश कर रहे हैं, आपके जीवन में सुख समृद्धि आए ऐसी मंगल कामना है। इस कार्यक्रम में लगे सभी समिति सदस्यों को भी बधाई उनकी मेहनत की वजह से ही कार्यक्रम का सफल संचालन हो पा रहा है। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पथरिया में राज्यमंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में विशाल मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह समारोह संपन्न होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव जी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। बेटी पैदा होते ही डॉ. मोहन यादव जी की सरकार में बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलता हैं, बेटियों की पूरी शिक्षा की व्यवस्था सरकार करती है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 55 हजार रूपये की राशि जिसमें 49 हजार का चेक बेटियों को देने का काम किया जाता हैं। उन्होंने कहा बेटियों की चिंता के साथ साथ बहनों का भी सरकार ख्याल रख रही हैं, लाडली बहना योजना अंतर्गत 1250 रुपये बहनों के खाते में डालने का कार्य सरकार कर रही हैं। सरकार ने किसान सम्मान निधि के हर पात्र किसान के खाते में हर साल 12 हजार रुपए आते हैं। उन्होंने कहा यह सरकार अंत्योदय की सरकार है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि आने वाले समय में अपने भारत देश को विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे । पूर्व मंत्री और रहली विधायक पं. गोपाल भार्गव ने कहा कन्या विवाह का एक अलग ही महत्व होता है, एक कन्या का विवाह करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वह 07 यज्ञ करने के बराबर होता है। कन्या विवाह में आयोजन समिति प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी को पुण्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा वर-वधु परिणय सूत्र में बंध रहे हैं, ईश्वर से यही कामना है, वर-वधुओं जीवन सफल रहे। श्याम शिवहरे ने कहा सरकार ने योजनाओं को जमीन पर पहुंचने का कार्य किया हैं, निश्चित रूप से जब योजनाओं का लाभ नीचे पहुंचता है तब हर वर्ग का विकास होता हैं। सरकार हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने वर-बधुओं को नए जीवन मे प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। पी.एल. तंतवाय ने वर-वधुओं को नए जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा सरकार विभिन्न योजनाए संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनायें चला रही हैं। पं. राजेन्द्र गुरु ने कहा पानी की व्यवस्था पथरिया क्षेत्र में मंत्री जी ने करवाई हैं, किसान भी खुश हो रहा हैं और क्षेत्र की जनता भी खुश हो रही हैं। बड़े बड़े उद्योगपति भी गौ-शाला बनाने आगे आ रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ मलैया, लोकेंद्र पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं से संबंधित विचार विस्तार से रखे।621 जोड़े बने शादी के बंधन में इस वैवाहिक कार्यक्रम में 621 जोड़े विवाह बंधन में बंधें। इस विवाह बंधन में बंधे और 22 निकाह की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपहार सामग्री दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *